पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विधायक दौलतराज के भाई की मौत मामले में केस

पूर्व विधायक दौलतराज के भाई की मौत मामले में केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक दौलतराज के भाई की मौत मामले में केस

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) |
पूर्व विधायक दौलतराज के भाई भूपेश की करीब पांच माह पूर्व हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब हत्या का मामला दर्ज हुआ है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मृतक भूपेश नायक की प|ी सरोज ने इस्तगासा में बताया कि उसके पति को सुखविंद्रसिंह उर्फ सुखा, दौलतराम कुलडिय़ा, रविंद्र व एक गाड़ी चालक श्रीगंगानगर में भोग पर जाने का कहकर 21 जनवरी को घर से ले गए थे। आरोप है कि रात्रि करीब 9 बजे उसके पति के फोन से बात हुई तो बताया कि भूपेश को देर रात्रि छोड़ देंगे। इसके बाद रात्रि करीब 11:30 बजे जब दुबारा फोन किया तो फोन काट दिया। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि भूपेश नहर किनारे पड़ा है।

खबरें और भी हैं...