पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 150 की स्पीड से दौड़ती स्कॉर्पियो ने कार व पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत

150 की स्पीड से दौड़ती स्कॉर्पियो ने कार व पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जोधपुर/डांगियावास

जोधपुर-बाड़मेर रोड पर धवा इलाके में एक मामूली एक्सिडेंट के बाद स्कॉर्पियो के चालक ने पीछा होने की आशंका में गाड़ी 150 की स्पीड में दौड़ाई और भांडू गांव के बस स्टैंड पर सामने से आ रही एक कार और एक पिकअप को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक की इस लापरवाही ने खुद के साथ तीन अन्य की भी जान ले ली। इसके बाद एक क्षतिग्रस्त गाड़ी में मामूली आग लग गई। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई और घायलों की मदद के लिए दौड़ लोगों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को पुलिस टीम के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पांच घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।

जोधपुर जिले के बोरानाडा थानाधिकारी रघुवीरसिंह ने बताया कि बाड़मेर के सरदारपुरा इलाके में स्थित वन विभाग की चौकी के निकट रहने वाले रामलाल जांगिड़ (50) पुत्र राणाराम अपनी प|ी पार्वती (45) के साथ बाड़मेर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। अपुष्ट जानकारी के अनुसार धवा इलाके में इनकी स्कॉर्पियों से किसी अन्य की गाड़ी को मामूली खरोंच लग गई थी और उसके बाद पीछा होने की आशंका के चलते जांगिड़ ने स्कॉर्पियो तेजी से दौड़ाई। भांडू कलां गांव के बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले तो सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार इसके ऊपर निकलते हुए दूसरी पिकअप से जा टकराई।

भीषण टक्कर के चलते स्कॉर्पियो के चालक रामलाल जांगिड़ (50) और उनकी प|ी पार्वती (45), पिकअप के चालक जैसलमेर के सांकड़ा थानांतर्गत नरेली निवासी दौलतसिंह (35) पुत्र सहीदान और कार में सवार लूणी के बाणियावास निवासी सुरेश दास वैष्णव (28) पुत्र जगदीश दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिकअप में सवार बाड़मेर के पचपदरा निवासी हेमाराम जाट (20) पुत्र पूसाराम, कार चालक लूणी के बाणियावास निवासी दिनेश वैष्णव (26) पुत्र लूणदास और उसके साथ बैठी अचकी देवी (40) प|ी केवलदास, भावेश (1) और ममता (27) प|ी सुरेश वैष्णव घायल हो गए। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार दंपति जोधपुर में किसी हॉस्पिटल जा रहे थे।

कुंड में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, तीनों रिश्ते में भाई

भास्कर न्यूज | देवगढ़ (राजसमंद)

राजसमंद जिले में दिवेर क्षेत्र के गौरीधाम कुंड पर शनिवार शाम नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मामा-बुआ के भाई थे। इनमें से दो युवक मामा की लड़की की सगाई के कार्यक्रम में आए थे जबकि तीसरा युवक उसी लकड़ी का भाई था, जिसकी सगाई हो रही थी। काफी तलाश के बाद एक युवक का शव रविवार रात को निकाला जा सका तो दो के शव रविवार को कुंड में पानी के ऊपर मिले।देवगढ़ थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पोटला (भीलवाड़ा) निवासी चेतन (28) पुत्र गोपीलाल खटीक, बग्गड़ निवासी सुदर्शन उर्फ बबलू (22) पुत्र धर्मचंद चंदेल व लांबोड़ी निवासी राधेश्याम (27) पुत्र रतनलाल खटीक की कुंड में डूबने से मौत हो गई।





हादसे में मरने वाले बग्गड़ निवासी सुदर्शन चंदेल की बहनों का 17 मई को अंगूठी पहनाने का दस्तूर होने से सभी रिश्तेदार बग्गड़ आए हुए थे।

राजसमंद के दिवेर की घटना

ममेरी बहन की सगाई में आए थे 2 युवक

बजरी खाली करते समय डंपर से लगी बिजली लाइन, करंट से चालक की मौत

रियां बड़ी (नागौर) जिले के रियां बड़ी इलाके में धड़ल्ले से चल रहे बजरी के बाजार ने रविवार तड़के 3 बजे सुरियास में एक व्यक्ति की जान ले ली। अवैध रूप से बजरी परिवहन पर कार्रवाई से बचने के लिए एक डंपर चालक ने बीच सड़क पर बजरी खाली करने के लिए डंपर ट्रॉली को ऊंचा उठा दिया। डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन को छू गया। करंट फैलने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर जलकर खाक हो गया। रविवार तड़के रियां बड़ी क्षेत्र में चल रही अवैध बजरी की खान से जायल तहसील के खेराट निवासी भंवर नाथ डंपर में बजरी भरकर सुरियास होते हुए कटानी रास्ते से निकल रहा था। क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई की भनक लगी तो बचने के लिए भंवर नाथ ने बजरी बीच रास्ते में खाली करने के लिए डंपर की लिफ्ट को उठा दिया। डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन को छू गया। करंट के झटके से फाटक को पकड़ा हुआ भंवर नाथ उछलकर बाहर गिर गया और डंपर धूं-धूं कर जलने लगा।

आईआईटी के छात्र ने इंटर्नशिप के लिए जाने से पहले घर में लगाई फांसी

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी की घटना, रुड़की आईआईटी से पढ़ाई कर रहा था युवक

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) | आईआईटी रूड़की से अंतिम सेमेस्टर पास करके इंटर्नशिप की शुरुआत करने वाले होनहार इंजीनियर विपिन चेजारा ने शनिवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। हालांकि घरवालों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड 5 का विपिन चेजारा रूड़की से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग कर रहा था। फाइनल के बाद उसने जयपुर से इंटर्नशिप करने का फैसला किया था। रविवार को उसे जयपुर के लिए रवाना होना था।

खबरें और भी हैं...