पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा विदेश में फिर से एकत्रित हो रहे हैं तमिल अलगाववादी

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- विदेश में फिर से एकत्रित हो रहे हैं तमिल अलगाववादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- विदेश में फिर से एकत्रित हो रहे हैं तमिल अलगाववादी

कोलंबो।
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रविवार को चेताया कि तमिल चरमपंथी श्रीलंका को बांटने की अपनी मांग दोबारा जीवित करने के लिए विदेश में फिर से एकत्रित हो रहे हैं। गौरतलब है कि 2009 में श्रीलंका में दशकों पुराना गृहयुद्ध समाप्त हुआ था। राष्ट्रपति मैत्रीपाला ने कहा कि पुलिस तमिल विद्रोहियों के अलगाववाद को खत्म करने में नाकाम रही है, जबकि मई 2009 में उन पर सैन्य रूप से जीत दर्ज की जा चुकी है। सिरीसेना ने कहा- हमने लिट्टे के आतंकवाद को परास्त किया है, पर हम उनकी विचारधारा को खत्म नहीं कर पाए हैं।

खबरें और भी हैं...