पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रियल मैड्रिड ने विलारियल से ड्रॉ खेला, जिनेडिन जिडान के बेटे ने डेब्यू किया

रियल मैड्रिड ने विलारियल से ड्रॉ खेला, जिनेडिन जिडान के बेटे ने डेब्यू किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएस धोनी ने अपने ऑटोग्राफ वाला बैट बैडमिंटन स्टार किदांबी को गिफ्ट किया

विला रियल | रियल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के अपने आखिरी मैच में विलारियल से 2-2 से ड्रॉ खेला। इस मैच में रियल मैड्रिड के मैनेजर जिनेडिन जिडान के बेटे लुका जिडान गोलकीपर थे। लुका जिडान ने इस मैच से डेब्यू किया। रियल मैड्रिड की ओर से गारेथ बेल ने 11वें और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 32वें मिनट में गोल किए। विलारियल की ओर से रोजर मार्टिनेज ने 70वें और सेमू कास्तिलेजो ने 85वें मिनट में गोल किए।

नई दिल्ली | महेंद्र सिंह धोनी ने देश के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को अपने ऑटोग्राफ वाला एक बैट गिफ्ट किया है। किदांबी, धोनी के बड़े फैन हैं। उन्होंने बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद से धोनी के ऑटोग्राफ वाले बल्ले की मांग की थी। श्रीकांत के पिता केवीएस कृष्णा ने प्रसाद को विकेटकीपर बनने के लिए प्रेरित किया था। तब से प्रसाद श्रीकांत को जानते हैं।

रामोस (बाएं) के साथ लुका जिडान।

खबरें और भी हैं...