- Hindi News
- National
- सिविल सेवा के सफल उम्मीदवारों को फाउंडेशन कोर्स के बाद सर्विस अलॉट करने का प्रस्ताव
सिविल सेवा के सफल उम्मीदवारों को फाउंडेशन कोर्स के बाद सर्विस अलॉट करने का प्रस्ताव
नई दिल्ली | केंद्र सरकार सिविल सेवा के सफल उम्मीदवारों को सर्विस अलॉट करने की व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने संबंधित विभागों से इस पर विचार करने को कहा है कि क्या फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद सर्विस अलॉट कर सकते हैं। सभी सेवाओं के अधिकारियों के फाउंडेशन कोर्स की अवधि तीन माह है। अभी सिविल सर्विस एग्जाम में चुने गए उम्मीदवारों को फाउंडेशन कोर्स से पहले सर्विस अलॉट की जाती है।