पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झीतड़ा में सरगरा समाज की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का किया गठन

झीतड़ा में सरगरा समाज की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का किया गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झीतड़ा में सरगरा समाज की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का किया गठन

रोहट| झीतड़ा गांव में मंदिर परिसर में रविवार को बलि राजा सरगरा समाज विकास समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समाज सुधार व शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे लाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मायला चोताला सरगरा समाज विकास समिति की ओर से 32 गांव मायला चोताला झीतड़ा के तत्वावधान में प्रतिभावान समारोह के आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर घेवरराम देवड़ा, उपाध्यक्ष पद पर भागीरथराम व गणपतलाल, सचिव पद पर सोहनलाल चौहान, सहसचिव पद पर नारायणलाल व शिवाराम, कोषाध्यक्ष पद पर भंवरलाल सोलंकी, संगठन सचिव पद पर कालूराम, प्रचार मंत्री पद पर हेमाराम, सभाध्यक्ष पद पर पारसराम राठौड़ को मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...