पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ में सूने मकान में तो बिठौड़ा के जैन मंदिर में चोरी

मारवाड़ में सूने मकान में तो बिठौड़ा के जैन मंदिर में चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

कस्बे सहित क्षेत्र में इन दिनों चोरों के कारण में ग्रामीणों में खौफ है। शनिवार रात फिर से मारवाड़ जंक्शन कस्बे में राम मंदिर के पीछे एक सुने मकान में व बिठौड़ा कलां में श्री गोड़ी जैन पार्श्वनाथ मंदिर में चोरी हुई। थानाधिकारी माया पंडित ने बताया कि राम मंदिर के पीछे रहने वाले महेश नारवानी पुत्र लालचंद नारवानी ने रिपोर्ट देकर बताया कि वो गुजरात गया हुआ था। इस कारण से मकान सुना पड़ा था। यहां रात्रि में चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा तथा कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ कर 3 तौला सोने का हार,सोने का लॉकेट,कान के झुमके एवं अन्य जेवरात के साथ लगभग 50 हजार रुपये नगद राशि चुरा कर ले गए। इसी प्रकार बिठौड़ा कलां सरपंच मीठूदास वैष्णव ने बताया कि चोरों ने रात्रि में गांव में स्थित श्री गोड़ी जैन पार्श्वनाथ मंदिर का कीमती मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए भगवान के दो मुकुट व चार छत्र सहित दो दानपेटी चुरा कर ले गए। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

इस सप्ताह एक ही मोहल्ले में तीसरी चोरी : जानकारी के अनुसार इस सप्ताह चोरों ने एक ही मोहल्ले को टारगेट बनाकर लगातार तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां राम मंदिर के पीछे इससे पूर्व सुरेश कुमार,मुकेश गुर्जर के यहां भी चोरी हुई थी और अब इसी मोहल्ले में एक बार फिर चोरी हुई।

सीसीटीवी कैमरे के बाद भी हो रही चोरियां : यहां पूरे कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी चोरी की वारदात का पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

लगातार हो रही चोरियों के बाद ग्रामीणों ने होमगार्ड तैनात करने की मांग उठाई

मारवाड़ जंक्शन. मकान में चोरी की जांच करते पुलिसकर्मी।

होमगार्ड लगाने की मांग करेंगे

आगामी ग्रामसभा मे इस मुद्दे को लेकर सरपंच के सानिध्य में प्रस्ताव लेकर के होमगार्ड लगाने की मांग करते हुए आईजी से मिलेंगे। कस्बे सहित क्षेत्र में हो रही चोरियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। - लक्ष्मणदास सांवलानी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत मारवाड़

गश्त बढ़ाने का प्रयास करेंगे

ग्रामीणों के सहयोग के साथ सीएलजी बैठक कर गश्त बढाने का प्रयास करेंगे। साथ ही आमजन भी अपने सुने मकानों को लेकर पड़ोसी को जानकारी दे ताकि सतर्कता बरती जा सके। चोरी के मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। -माया पंडित, थानाधिकारी, मारवाड़ जंक्शन

मारवाड़ जंक्शन. जैन मंदिर में दरवाजे मो तोड़कर चोरों ने बनाया रास्ता।

कोलपुरा गांव में दो मकानों व मंदिर में चोरी

धनला|कोलपुरा
गांव में गत रात्रि में चोरों ने दो मकान व एक मंदिर में चोरी की। पुलिस के अनुसार कोलपुरा निवासी शिवराम पुत्र उमाराम चौधरी, हंसाराम पुत्र नैनाराम चौधरी के घरों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। वहीं मकान मालिक के बाहर रहने की वजह से चोरी का खुलासा नहीं हो पाया। साथ ही पाबूजी मंदिर से चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी, चांदी का फूल सहित माइक मशीन चुराकर ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया।

खबरें और भी हैं...