पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेवाली में जूंझार धणी मंदिर के वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

टेवाली में जूंझार धणी मंदिर के वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेवाली में जूंझार धणी मंदिर के वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

बूसी | टेवाली गांव में स्थित जूंझार धणी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव को लेकर एक शाम जूझार धणी के नाम भजन संध्या हुई। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजन संध्या के दौरान विभिन्न चढ़ावे की बोलियां भी चलती रही तथा बोली लेने वाले लाभार्थी परिवारों का आयोजन कमेटी के द्वारा बहुमान किया गया। शनिवार सवेरे मंत्रोच्चार के साथ हवन, यज्ञ व विभिन्न चढ़ावे के पश्चात प्रसादी के आयोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राणाराम, कस्तुराराम, रामलाल, पुखराज, तुलसाराम सुमेरपुर, चम्पालाल, डूंगाराम, मोहनलाल, प्रभुराम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...