पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाणुंदा में आई माता बढ़ेर की प्राण प्रतिष्ठा 24 को

जाणुंदा में आई माता बढ़ेर की प्राण-प्रतिष्ठा 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाणुंदा में आई माता बढ़ेर की प्राण-प्रतिष्ठा 24 को

भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

नजदीकी जाणुंदा गांव में आई माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। धनाराम चोयल ने बताया कि बढ़ेर अध्यक्ष कसाराम सीरवी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 23 मई की शाम को भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 मई को सुबह पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। जिसके बाद गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वरघोड़ा निकाला जाएगा। वहीं इसी दिन महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में भैराराम, संजय चोयल, बुधाराम, रमेश सीरवी देवली, चुन्नीलाल सीरवी आदि लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...