फुटबॉल वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने टीम चुनी, अनुभवी गोलकीपर हार्ट शामिल नहीं
लंदन | इंग्लैंड ने फुटबाॅल वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित कर दी है। इंग्लैंड के मैनेजर गारेथ साउथगेट ने अनुभवी गोलकीपर जोए हार्ट को टीम में शामिल नहीं किया है। जोए ने पिछले तीन मेजर टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी। टीम: जैक बटलैंड, जॉर्डन पिकफोर्ड, निक पोप, जॉन स्टोन्स, हैरी मैक्गवायर, फिल जोन्स, काएले वॉकर, किरेन ट्रिपियर, गेरी काहिल, एश्ले यंग, डैनी रोस, ट्रेंट एलेक्जेंडर, एरिक डायर, जॉर्डन हेंडरसन, डेले एली, जेसी लिंगार्ड, रहीम स्टर्लिंग, रूबेन-लोफ्टस चीक, फाबियन डेल्फ, हेरी केन, जेमी वार्डी, मार्कस रशफोर्ड, डेनी वेलबेक।