पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायकों को जल्द लाने के लिए दलों ने हेलीकॉप्टर भेजे

विधायकों को जल्द लाने के लिए दलों ने हेलीकॉप्टर भेजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने इस बस से उन्हें होटल पहुंचाया।

भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस में आरोपों की झड़ी

कांग्रेस: भाजपा के छह विधायक हमारे संपर्क में

एमबी पाटिल: हम सब साथ हैं। भाजपा के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

शिवकुमार: भाजपा हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है।

सिद्धारमैया: कोई विधायक लापता नहीं है। हम सरकार बना रहे हैं।

एएल पाटिल: भाजपा नेताओं का फोन आया था, मुझे मंत्रालय ऑफर करेंगे।

गुलाम नबी: कोई कहीं नहीं जा रहा है। भाजपा को कोशिश करने दीजिए।

जेडीएस: भाजपा हमंे 100 करोड़ ऑफर कर रही है

कुमारस्वामी: भाजपा ने विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रु की पेशकश की। उन्हें मंत्री पद का लालच दिया। यदि वे हमारे 10 विधायक तोड़ेंगे तो हम उनके 20 विधायक तोड़ लेंगे।

भाजपा: 100% सरकार हम ही बनाएंगे, शक नहीं

सदानंद गौड़ा: भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार हम ही बनाएंगे।

केएस ईश्वरप्पा: इसमें कोई शक ही नहीं है कि सरकार हम ही बनाएंगे। 100% सरकार हम बनाएंगे, आप बस देखते जाइए। एक ही दिन बीता है।

प्रकाश जावड़ेकर: भाजपा की तरफ से कोई खरीद-फरोख्त नहीं की गई। उनके नेता गठबंधन से खुश नहीं हैं। 100 करोड़ की बात काल्पनिक है।

ए मंजुनाथ: कुमारस्वामी सीएम होंगे। यही एकमात्र सच है। लोग उन्हें सीएम बनते देखना चाहते हैं।

जेडीएस नेता: भाजपा नेता हमारे पांच विधायकों से संपर्क कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...