पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इजरायली फायरिंग: तीन देशों ने दूत वापस बुलाए

इजरायली फायरिंग: तीन देशों ने दूत वापस बुलाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकारा/लंदन| अमेरिका का दूतावास येरूशलम शिफ्ट करने के विरोध में गाजा सीमा पर फिलिस्तीनियों के प्रदर्शन के दौरान इजरायल की गोलीबारी से मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। इस बीच, इजरायल की गोलीबारी के विरोध में बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की ने अपने दूत वापस बुला लिए हैं। तुर्की ने एक कदम आगे कार्रवाई करते हुए इजरायली राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। तुर्की विदेश मंत्रालय ने इजरायली राजदूत ईटन नाहे को तलब किया और देश छोड़ने को कहा। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने फायरिंग को नरसंहार बताया। उन्होंने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता के लिए 18 मई को रैली आयोजित की है।

खबरें और भी हैं...