- Hindi News
- National
- टेलीफोन केबल बिछाने के लिए खोद रहे थे गड्ढा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत
टेलीफोन केबल बिछाने के लिए खोद रहे थे गड्ढा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत
रोहट. गड्ढा खोदते वक्त मिट्टी ढहने से दबे श्रमिक को बाहर निकालते लोग।
ठेकेदार की लापरवाही ने ले ली मजदूर की जान
फोरलेन निर्माण के दौरान सड़क की ऊंचाई बढ़ने पर मिट्टी का भराव किया था। इसके बाद सड़क का निर्माण हुआ। फोरलेन से जालोर मार्ग मुड़ने के दौरान आने-जाने के लिए तीन सड़कें है। पहली सड़क के किनारे गड्ढा खोदा गया था। इस दौरान इस सड़क से आवागमन बंद करना था। साथ ही गड्ढा खोदने के दौरान गड्ढे में सेफ्टी के लिए गार्ड लगाने थे। किंतु बिना गार्ड के ही कार्य किया जा रहा था। गड्ढे में ऑक्सीजन मास्क मजदूरों के लिए लगाने चाहिए, परंतु ठेकेदार द्वारा इस संबंध में ध्यान नहीं रखा गया।