6 को बनाया आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष
राजलदेसर | आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभय सोनी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में पं. दीनदयाल स्मृति मंच आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष सालासर के आदित्य पुजारी, चूरू के सुनील पंडित, सरदारशहर के राम भाटी, छापर के किसननाथ सिद्ध, रतनगढ़ के अजय नायक व गोगासर के जयकिशन पारीक को बनाया गया। आईटी सेल जिला महामंत्री राजलदेसर के मदन दाधीच व मनोज पारीक को मनोनीत किया। जिला संयोजक आकाश ओझा चूरू, जिला प्रवक्ता प्रदीप सैनी रतनगढ़ तथा जिला मंत्री शिवांशु दाधीच राजलदेसर, मनोज प्रजापत रतनगढ, आनंद व्यास सरदारशहर व विष्णु शर्मा चूरू को बनाया गया।