शहीद सैनिक सम्मान यात्रा रविवार दोपहर को रतनगढ़ पहुंची। यात्रा में शामिल सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, एक्स सर्विस मैन कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष मेजर रामकुमार कस्वा, कर्नल राजवीर चौधरी व जयदीपसिंह शहीदों के घर पहुंचे तथा उनकी वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
गांव गौरीसर में शहीद राजेंद्र नैण की वीरांगना प्रियंका देवी का सम्मान करने के बाद बाजोर ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश में पहली बार शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है। यात्रा का उद्देश्य शहीद हुए जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना है। देवस्थान मंत्री रिणवा ने कहा कि शहीद के जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को कर्नल जयदीपसिंह ने संबोधित किया। बोर्ड अध्यक्ष बाजोर व मंत्री रिणवा ने लधासर में शहीद जगनसिंह की वीरांगना ममता कंवर, लूणासर में शहीद भगवानसिंह की वीरांगना किरण कंवर, आबड़सर में शहीद अनाड़सिंह की वीरांगना गुमानी, भुखरेड़ी के शहीद तोलाराम की वीरांगना सुप्यारदेवी व शहीद मुकेश भास्कर की वीरांगना सुमनदेवी का सम्मान किया। इस मौके पर तहसीलदार गोकुलदान चारण, नायब तहसीलदार मुकन्नसिंह शेखावत, देहात भाजपा अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा, देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पु कड़वासरा, नगर व देहात महामंत्री श्याम पारीक व सुशील इंदौरिया, भाजपा नेता रणजीतसिंह हनुमानपुरा, मनोज हारित, देवीसिंह पड़िहार, जगदीश जांगिड़ आदि उपस्थित थे।
अपने खर्च से शहीदों की प्रतिमा लगवाएंगे : गौरीसर में बाजौर ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक जो शहीद हुए हैं, उनमें से कई शहीदों की किन्ही कारणों से गांव में प्रतिमाएं नहीं लग पाई, ऐसे वीर शहीदों को चिन्हित किया गया है और उनकी मूर्तियां लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस कार्य के लिए तहत करीब 1100 शहीदों की अष्टधातुओं की छह फीट ऊंची मूर्तियां लगेगी, जिस पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो बाजोर अपनी निजी आय से शहीदों के सम्मान में खर्च करेंगे।
रतनगढ़. गौरीसर में शहीद राजेंद्र नैण की वीरांगना का सम्मान करते अतिथ।
किसी भी धार्मिक व साामाजिक आयोजन में शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें नमन करें : बाजौर
चूरू. राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने रविवार को घांघू के शहीद राजेश फगेडि़या के परिजनों से मिलकर शहीद वीरांगना का सम्मान किया और शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महिला शक्ति से आग्रह किया कि किसी भी धार्मिक व साामाजिक आयोजन में शहीद स्मारक पर जरूर नमन करें। पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा व अन्य ग्रामीणों द्वारा गांव के स्कूल का नामकरण शहीद राजेश फगेडि़या के नाम पर करने के अनुरोध पर बाजौर ने शीघ्र ही समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा ने बाजौर को बताया कि राजेश फगेडि़या वर्ष 2011 में ऑपरेशन मेघदूत में सियाचिन ग्लेशियर में अपनी तैनाती के दौरान शहीद हुए थे। जिला योग प्रचारक नरेंद्र भारतीय ने शहीदों के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजवीर चौधरी, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रामकुमार कस्वा, कर्नल जगदेव सिंह, तहसीलदार महीपाल सिंह राजावत, सूबेदार कर्ण सिंह श्योराण आदि ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। वीरांगना व माता-पिता का सम्मान : कार्यक्रम में बाजौर ने वीरांगना मधु देवी का शाल ओढाकर सम्मान किया और शहीद के पिता रामलाल फगेडि़या व माता शारदा देवी के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया। ग्रामीणों ने गांव के राउमावि का नामकरण शहीद राजेश के नाम से करने के लिए बाजौर को ज्ञापन दिया। शहीद स्मारक पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, अतिथियों और ग्रामीणांे ने शहीद राजेश फगेडिया अमर रहे’ का जयघोष किया।
आबड़सर व लूणासर में शहीद के परिजनों का किया सम्मान : राजलदेसर. शहीद सम्मान यात्रा में शामिल राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर व देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने गांव आबड़सर व लूणासर में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। बाजोर व रिणवा ने आबड़सर गांव में 1975 में चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए ओनारसिंह के परिजनों का व लूणासर के शहीद भगवानसिंह के परिजनों का सम्मान किया। इस मौके पर शहीद सैनिक सम्मान समिति सदस्य सेवानिवृत्त कर्नल जगदेवसिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल आरएस चौधरी, रतनगढ़ भाजपा देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, मनोज हरित, श्याम पारीक, पप्पू कड़वासरा मौजूद थे।
भास्कर न्यूज | रतनगढ़
शहीद सैनिक सम्मान यात्रा रविवार दोपहर को रतनगढ़ पहुंची। यात्रा में शामिल सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, एक्स सर्विस मैन कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष मेजर रामकुमार कस्वा, कर्नल राजवीर चौधरी व जयदीपसिंह शहीदों के घर पहुंचे तथा उनकी वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
गांव गौरीसर में शहीद राजेंद्र नैण की वीरांगना प्रियंका देवी का सम्मान करने के बाद बाजोर ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश में पहली बार शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है। यात्रा का उद्देश्य शहीद हुए जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना है। देवस्थान मंत्री रिणवा ने कहा कि शहीद के जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को कर्नल जयदीपसिंह ने संबोधित किया। बोर्ड अध्यक्ष बाजोर व मंत्री रिणवा ने लधासर में शहीद जगनसिंह की वीरांगना ममता कंवर, लूणासर में शहीद भगवानसिंह की वीरांगना किरण कंवर, आबड़सर में शहीद अनाड़सिंह की वीरांगना गुमानी, भुखरेड़ी के शहीद तोलाराम की वीरांगना सुप्यारदेवी व शहीद मुकेश भास्कर की वीरांगना सुमनदेवी का सम्मान किया। इस मौके पर तहसीलदार गोकुलदान चारण, नायब तहसीलदार मुकन्नसिंह शेखावत, देहात भाजपा अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा, देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पु कड़वासरा, नगर व देहात महामंत्री श्याम पारीक व सुशील इंदौरिया, भाजपा नेता रणजीतसिंह हनुमानपुरा, मनोज हारित, देवीसिंह पड़िहार, जगदीश जांगिड़ आदि उपस्थित थे।
अपने खर्च से शहीदों की प्रतिमा लगवाएंगे : गौरीसर में बाजौर ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक जो शहीद हुए हैं, उनमें से कई शहीदों की किन्ही कारणों से गांव में प्रतिमाएं नहीं लग पाई, ऐसे वीर शहीदों को चिन्हित किया गया है और उनकी मूर्तियां लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस कार्य के लिए तहत करीब 1100 शहीदों की अष्टधातुओं की छह फीट ऊंची मूर्तियां लगेगी, जिस पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो बाजोर अपनी निजी आय से शहीदों के सम्मान में खर्च करेंगे।
चूरू. घांघू में शहीद राजेश फगेडि़या की वीरांगना का सम्मान करते अतिथि।