पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रतनगढ़ के लिए शाम को चलने वाली ट्रेन का समय बदलने की मांग उठाई

रतनगढ़ के लिए शाम को चलने वाली ट्रेन का समय बदलने की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला रामदेवरा के मुख्य ट्रस्टी गिरधारीलाल जोशी ने रेल प्रबंधक बीकानेर को ज्ञापन भेजकर सरदारशहर शाम को रतनगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन का समय बदलने की मांग की है। ज्ञापन में बताया किया है कि यह ट्रेन सरदारशहर से शाम 6:25 पर रवाना होकर रतनगढ़ 7:35 पर पहुंचती, जबकि रतनगढ़ से सुजानगढ़, लाडनू, डेगाना, होते हुए जोधपुर को जाने वाली गाड़ी शाम सात बजे निकल जाती है। ऐसे में इस रूट पर जाने वाले सरदारशहर के लोग इन ट्रेन का फायदा नहीं ले पा रहे है तथा बाद में कोई दूसरी ट्रेन भी नहीं है।

इसी प्रकार इसी समय रतनगढ़ से हिसार की तरफ जाने वाली गाड़ी का भी मेल नहीं पाता है। सरदारशहर से शाम को रवाना होने वाली इस गाड़ी के समय में परिवर्तन कर इसकी रवानगी का समय 6:25 के बजाय 5:30 कर दिया जाए, तो रतनगढ़ से जोधुपर व हिसार को जाने वाली ट्रेनों का फायदा सरदारशहर के लोगों को भी मिल सकेगा तथा रेलवे के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। इसी रेल को बीकानेर पहुंचने के समय में भी परिवर्तन होने से सरदारशहर, रतनगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालुओं को बीकानेर से जैसलमेर के लिए रवाना होने वाली रेल का लाभ भी मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...