रतनपुर क्षेत्र के अंतर्गत धौरामुड़ा जलाशय बांध में लावारिस बाइक मिलने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को बांध से निकालकर थाने लाई।
बाइक में नंबर प्लेट नहीं होने के चलते चेचिस नंबर से बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। रतनपुर थानाक्षेत्र के धौरामुड़ा गॉव के पास से निकली धौरामुड़ा जलाशय बांध में शनिवार की शाम बांध ठेकेदार शंकर सिंह टेकाम (पूर्व सरपंच) ने डेम में पानी कम होने के चलते अपने टिकरीपारा के सात मछ़ुवारों के द्वारा मछली निकालने का काम कर रहें थे इसी बीच उनके जाल में भारी भरकम कोई चीज फंसने का अंदेशा हुआ तभी सभी मछुवारों ने जाल को खींच कर बाहर निकाला। जाल में फसी काले भूरे रंग की यामहा एफ जेड एमआई 2 बाइक थी। जिसे देखने से लग रहा था कि बाइक कई महीने से डैम में पड़ी थी। लावारश बाइक देख मछुवारों ने गांव के सरपंच, सचिव, कोटवार, पटवारी और पलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक थाने लाकर चेचिस नंबर के अाधार पर बाइक के मालिक का पता लगा रही है।