पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्स ओर नकद राशि लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

पर्स ओर नकद राशि लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारणवासी| गांव रतनपुरा के अमर सिंह सुथार को खेत से घर लौटते समय चक दो आरपीएम के पास एक पर्स मिला, जिसमें दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, परिचय पत्र, 2650 की नकदी थी। दोनों एटीएम के पासवर्ड एक कागज पर लिखे हुए। दोनों एटीएम में 2 लाख अठारह हजार रुपए जमा थे। लेकिन लाखों रुपए हाथ में आने के बाद भी अमर सिंह सुथार का मन नहीं डगमगाया। जांच पड़ताल की और उक्त सामान जोगेंद्र कुमार सिहाग जोगीवाला का होना पाया गया। उससे संपर्क कर गांव के नागरिकों की मौजूदगी में अमर सिंह सुथार ने पूरा सामान व नकदी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।

खबरें और भी हैं...