पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब के युवक ने रतिया में दी जान, पत्नी सहित चार पर केस

पंजाब के युवक ने रतिया में दी जान, पत्नी सहित चार पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के 32 वर्षीय व्यक्ति ने गांव नथवान के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने मृतक की प|ी पर अवैध संबधों के आरोप लगाते हुए मृतक की प|ी व तीन अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में ब्यान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प|ी, जिंद्र सिंह, आंता व उसकी प|ी के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला मानसा के अचानक गांव निवासी जगतार सिंह तारी ने बताया की उसका भाई बलजिंद्र रतिया में प|ी के साथ सैनी मोहल्ल्ला में रहता था। वह विवाह शादियों में वेटर का काम करता था। जगतार ने आरोप लगाया की उसके भाई ने कई बार बताया था की उसकी प|ी के जिंद्र नामक युवक के साथ अवैध संबंध है। जगतार ने आरोप लगाया की उसके भाई को उनके पड़ोस में रहने वाले आंता और उसकी प|ी भी उसकी भाभी के संबंधो के बारे में भड़काते रहते थे। जिस कारण मजबूर होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई जगतार की शिकायत पर मृतक की प|ी, जिंद्र सिंह, आंता और उसकी प|ी के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...