रवि हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
गांव सुखमनपुर में चुनावी रंजिश के चलते इनसो के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रवि गुज्जर की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सुखमनपुर निवासी अजय कुमार का गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। होली के दिन गांव सुखमनपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें रवि गुज्जर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई ईश्वर सिंह की शिकायत पर पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, उसके बेटे विनोद उर्फ जसवंत, अक्षय, अजय, सुभाष चंद,जगतु उर्फ जोगेंद्र सिंह, अशोक, अभय, अवतार, रमेश कुमार, राहुल, सहनाल निवासी गुरध्यान, चंदो खुर्द निवासी महेंद्र सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, फायरिंग, जान से मारने की धमकी व आर्मज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है।