पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पगड़ी बांधो प्रतियोगिता में प्रभजोत प्रथम

पगड़ी बांधो प्रतियोगिता में प्रभजोत प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांव लाली के ज्योति स्कूल में पगड़ी बांधों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शुरुआत निदेशक महेंद्र बिश्नोई व प्राचार्य धर्मपाल बिश्नोई ने की। निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापक प्रगट सिंह व सुखविंदर सिंह ने निभाई।प्रतियोगिता में सबसे तेज व शानदार पगड़ी बांधकर प्रथम स्थान प्रभजोत सिंह, द्वितीय स्थान जश्नदीप सिंह, तृतीय स्थान हरप्रीत सिंह व चतुर्थ स्थान मनप्रीत सिंह ने प्राप्त किया। इस मौके पर उपप्राचार्य सुमन कौशिक, कॉर्डिनेटर सुमन कक्कड़, ललिता अनेजा, प्रवीण, सोनिया मेहता, गुरदास शर्मा, डीपी जगरोशन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...