पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घग्गर के दूषित पानी को रोकने की मांग

घग्गर के दूषित पानी को रोकने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | सर्व समाज सभा के सदस्यों ने राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को पत्र सौंपकर रतिया क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी के दूषित पानी पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में सर्व समाज सभा के प्रधान सतपाल जिंदल, बलिंद्र शर्मा, शेर सिंह, विनोद जग्गा आदि ने बताया कि नदी में लंबे अरसे से बह रहे दूषित पानी के कारण रतिया व आसपास के गांवों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। नदी का दूषित पानी क्षेत्रवासियों के लिए अभिशाप बन चुका है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी से लगातार उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।

खबरें और भी हैं...