सभा ने निकाला शहर में कैंडल मार्च
रतिया | शहीद भगत सिंह नौजवान सभा यूनिट रतिया द्वारा 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद में समर्पित शुक्रवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। जिला कमेटी सदस्य परमजीत लाली ने कहा कि जिस तरह से जलियांवाला बाग में क्रांतिकारी लोग अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए थे और अंग्रेजी अफसर द्वारा निहत्थे लोगों पर गोलीबारी कर दमनकारी नीति अपनाई थी ठीक उसी तरह आज देश में मौजूदा सरकार द्वारा रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों को लेकर लड़ने वाले लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इस मौके पर निर्भय रतिया, मलकीत सिंह, काला, कमल शर्मा, कम्मू बोला, प्रदीप शर्मा, लवि कुमार उपस्थित थे।