पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा दिवस पर दस्तार सजाओ प्रतियोगिता

खालसा दिवस पर दस्तार सजाओ प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | जीएनआई स्कूल में खालसा पंथ का स्थापना दिवस पर दस्तार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिंसीपल गगनदीप सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि आज के दिन ही श्री गुरु गोबिंद सिंह ने पांच प्यारे सजाकर खालसा पंथ की शुरूआत की थी। प्रतियोगिता में रमनदीप व अशर्फी, ज्योति व दीपिका, अर्शनूर व स्नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गिद्दा ,भंगड़ा, बातियां व स्किट भी पेश किया गया। प्रिंसीपल गगनदीप सिंह व वाइस प्रिंसीपल संदीप अरोड़ा द्वारा प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या राजविन्द्र कौर, कॉर्डिनेटर मोनिका गावड़ी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...