पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहरी स्वराज अभियान के तहत की साफ सफाई

शहरी स्वराज अभियान के तहत की साफ सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा सरकार के निर्देशों पर नगरपालिका रतिया द्वारा आज शहरी स्वराज अभियान के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका चेयरमैन बलजिंद्र कौर की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के तहत मेन बाजार, टोहाना रोड, बुढ़लाडा रोड पर नगर पालिका कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू किया।

इस अभियान में भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा, रमेश सिंगला, सुखविंद्र गोयल, श्याम कंबोज, ईश्वर तनेजा, केवल मेहता तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। शहरी स्वराज अभियान के तहत नगर पालिका सचिव सुरेंद्र कुमार व चेयरमैन बलजिंद्र कौर ने अभियान की शुरुआत नगर पालिका कार्यालय में सफाई करके की।

सफाई अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक जगदीश चंद्र, क्लर्क कुलदीप सिंह, सफाई दरोगा सत्यवान, लक्की आदि की अगुवाई में 5 दर्जन सफाई कर्मचारियों ने बुढ़लाडा रोड, मेन बाजार व टोहाना रोड में अभियान के तहत सफाई की।

खबरें और भी हैं...