कल्पना चावला हाउस की नवरा और सिमरन प्रथम ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा
रतिया। ज्योति कॉन्वेंट स्कूल नागपुर में न्यू टेलेंट सर्च अभियान के तहत इंटर हाउस प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
भास्कर न्यूज | रतिया
ज्योति कॉन्वेंट स्कूल नागपुर में न्यू टैलेंट सर्च अभियान के तहत इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों कल्पना चावला हाउस, रामानुज हाउस, एपीजे अब्दुल कलाम हाउस व सीवी रमन हाउस के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
एकल मुकाबलों से कल्पना चावला हाउस की नवरा व सिमरन प्रथम, रामानुज हाउस के हरमन व सीवीरमन हाउस की नैंसी प्रथम रहे। डबल्स मुकाबलों में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस के संजय व अर्शदीप प्रथम व रामनुज हाउस के सक्षम व रवि द्वितीय रहे। लड़कियों के वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस की महक व दीक्षा प्रथम व कल्पना चावला हाउस की अंशिका व रजनी द्वितीय रहे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अमित गोदारा, कपिल नारंग व प्रिंसिपल मोना नारंग ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया। संचालन डीपीई राजपाल सिंह व डीपीई हरपिंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर दामिनी, ममता, हिमानी, रेनू, गगन, प्रदीप, ज्योति शर्मा, शिल्पा व दीक्षा आदि मौजूद थे।