महिलाएं बैठीं भूख हड़ताल पर
रतिया। जाखनदादी ढ़ाणी के लोगों द्वारा आयोजित भूख हड़ताल में शामिल हुई महिलाएं।
भास्कर न्यूज | रतिया
गांव जाखनदादी ढाणी के लोगों द्वारा प्लाट व ग्रांट की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने दिया जा रहा धरना व भूख हड़ताल जारी है।
भूख हड़ताल के 10वें दिन दलजीत कौर, बिमला, बबली, रानी, कर्मजीत, शांति आदि महिलाएं बैठी। धरने को संबोधित करते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव राजेश चौबारा ने कहा कि गांव जाखनदादी के लोग पिछले कई दिनों से धरने व भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन उक्त लोगों को पंचायती जमीन से 10-10 मरले के प्लाट व मकान बनाने के लिए 2.30 लाख रुपये की ग्रांट दे ताकि मजदूर अपने मकान बना सकें।
भारतीय क्रांतिकारी माक्र्सवादी पार्टी के महासचिव तेजिंद्र रतिया, सुखविंद्र सिंह, सुखचैन रताखेड़ा, परमजीत सिंह, हैप्पी, रोही, सुक्खा, संतरी बाई, सुरजीत सिंह मौजूद थे।