पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के मौसम में लू से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें : एसडीएम

गर्मी के मौसम में लू से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | एसडीएम देवीलाल सिहाग ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आमजन चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए सावधानी बरतें। एसडीएम ने कहा कि धूप में निकलते वक्त छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर ढक कर धूप में निकलने से भी लू से बचा जा सकता है। यदि किसी जरुरी कार्य से घर से बाहर निकलना भी पड़े तो पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें। सिहाग ने कहा कि इस मौसम में आमापान, शिकंजी, खस का शरबत ज्यादा फायदेमंद है।

खबरें और भी हैं...