धरने को क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
रतिया | जाखनदादी काॅलोनी के लोगों द्वारा प्लाट व ग्रांट की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा धरना व भूख हड़ताल 26वें दिन रविवार को भी जारी रहा। धरने को क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया। धरना 26वें व भूख हड़ताल 7वें दिन में प्रवेश कर गई। अध्यक्षता दौलत राम ने की जबकि संचालन कामरेड जीत सिंह ने किया। रविवार को दौलत राम, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, साधु राम व जितेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव तेजिंद्र सिंह रतिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन जल्द जाखनदादी के मजदूरों की समस्याओं का हल करे।