पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाखनदादी कॉलोनीवासियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जाखनदादी कॉलोनीवासियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | एसडीएम कार्यालय के सामने मांगों को लेकर धरने व भूख हड़ताल पर बैठे जाखन दादी काॅलोनी वासियों ने सोमवार को प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पिछले 22 दिनों से काॅलोनीवासी धरने व 8 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सोमवार को भूख हड़ताल में महिलाएं भी शामिल हुई। अध्यक्षता जसप्रीत कौर ने की। भूख हड़ताल में जसप्रीत के अलावा परमजीत कौर, गोगा बाई, हरप्रीत कौर, शांति बाई, बेअंत कौर, शंकरी बाई, मनजीत कौर, ममता रानी शामिल हुई। मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए देहाती मजदूर सभा के जिला सचिव सुखचैन सिंह ने कहा कि काॅलोनीवासी पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरने को कामरेड कृष्णस्वरूप, रोही राम, सुखा सिंह ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...