पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैन संतों ने किया पद विहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | जैन संत प्रवचन भास्कर, अजीत मुनि, नवीन मुनि, चिंतन मुनि सोमवार को अपने अल्प प्रवास के बाद रतिया जैन स्थानक से भूना की तरफ पद विहार कर गए। जैन मुनि रतिया से 6 किलोमीटर दूर चंदो गांव में बाबा केवल सिंह बंगड़ की ढाणी पर पहुंचे जहां पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले रतिया जैन स्थानक से दर्जनों श्रद्धालु महाराज जी को पद विहार करवा कर चंदों गांव तक छोड़ कर आए। जैन संतों ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाएं और दान की महिमा को समझे। गांव में केवल सिंह की ढाणी में भी दिन भर श्रद्धालुओं के द्वारा जैन संतों के दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा।

खबरें और भी हैं...