पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरदारेवाला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

सरदारेवाला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांव सरदारेवाला में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने मृतक ससुरालजनों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। मृतक जगसीर सिंह के गांव नंगलढाणी में हेयर ड्रेसर की दुकान करता था। आरोप है कि कुछ समय पहले मृतक के ससुराल के लोग उसकी प|ी को ले गये थे। जब वह लेने गया तो ससुराल के लोगों ने उससे विवाद किया इससे वह परेशान रहने लगा। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने घटना के बारे पुलिस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...