पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से होगी भाखड़ा नहर की मरम्मत

आज से होगी भाखड़ा नहर की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई विभाग की तरफ से मंगलवार से भाखड़ा मुख्य ब्रांच नहर की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा। मरम्मत के चलते ही सिंचाई विभाग ने खनौरी हेड से भाखड़ा मुख्य ब्रांच नहर के पानी को बंद करवाया गया है।

मरम्मत पर फतेहाबाद जिले के क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मरम्मत का कार्य टोहाना के बलियालावाला हेड से रतिया के पिलछियां में पंजाब सीमा तक करवाया जाएगा। इसी के चलते 9 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भाखड़ा नहर में पानी बंद करवाया गया है।

साल 1952 में बनी भाखड़ा मुख्य ब्रांच नहर में बलियालावाला हेड से लेकर पिलछियां तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में जगह जगह कटाव बने हुए हैं, जिससे नहर के टूटने का खतरा है।

ऐसा ही हाल पंजाब क्षेत्र में है। मरम्मत को लेकर हरियाणा सिंचाई विभाग ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से नहर के पानी को बंद करने की सिफारिश की थी। विभाग द्वारा रतिया क्षेत्र में बबनपुर, रोझांवाली, महमड़ा, भुंदड़वास, लुठेरा, नंगल, पिलछियां क्षेत्र के अलावा जाखल, टोहाना में भी मरम्मत करनी है। मरम्मत के चलते खनौरी हेड से भाखड़ा के पानी को बंद कर दिया गया है।हालांकि खनौरी हेड से लेकर बलियालावाला हेड तक नहर में कुछ पानी चल रहा है, जोकि दूसरे क्षेत्रों को पानी देना है, जबकि बलियालावाला हेड से लेकर रतिया, सिरसा, राजस्थान की टेल तक पानी को पूर्णतया बंद कर रखा है। नंगल हेड से भी भाखड़ा के पानी को कम किया गया है, ताकि बंदी के कारण नहर ओवरफ्लो न हो।

खनौरी हेड से पानी के रूख को नरवाना ब्रांच, सिद्धमुख नहर व अन्य नहरों के जरिए प्रदेश के अन्य हिस्सों में भेजा गया है, ताकि गर्मी में पेयजल संकट न गहराए।

मरम्मत पर फतेहाबाद जिले के क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे

आज से काम शुरू : एसडीओ

सिंचाई विभाग भाखड़ा के एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि मरम्मत को लेकर भाखड़ा को बंद करवाया गया है। मरम्मत कार्य बुधवार से शुरू हो जाएगा। बलियालावाला हेड से लेकर पिलछियां तक भाखड़ा नहर पर 4 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...