िसलेंडर में लगी आग से कॉलोनी में मचा हड़कंप
सदर थाना के सामने बाल्मीकि कॉलोनी में सोमवार रात गैस सिलेंडर में आग लगने से रसोई का सामान जल गया। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कॉलोनी निवासी तेजिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को ही नया सिलेंडर लगाया था। जैसे ही सिलेंडर पर रेगुलेटर लगाया तो बदबू आने लगी और थोड़ी देर में आग लग गई।
आग रसोई में घरेलू सामान जल गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना लीकेज के कारण हुई। बाद में आग सिलेंडर को लग गई। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने मिट्टी गीले थैले डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। बाद में घटना की जानकारी नगरपालिका के दमकल केंद्र में दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यदि आग पर काबू न पाया जाता तो सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।