पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायती राज एक्ट के तहत जाखनदादी के लोगों को दिए जाएं प्लाट: गोरखपुरिया

पंचायती राज एक्ट के तहत जाखनदादी के लोगों को दिए जाएं प्लाट: गोरखपुरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार व प्रशासन पंचायती राज एक्ट के तहत जाखनदादी के लोगों को 3-3 मरले के प्लाट दे ताकि लोग बेघर न हों। यह बात किसान मजदूर एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन व भूख हड़ताल में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कही।

गोरखपुरिया ने कहा कि नियम है कि पंचायती राज एक्ट के तहत पंचायत ग्राम सभा की बैठक बुलाकर लोगों की सहमति से गांव के जरूरतमंद लोगों को पंचायती जमीन से 3-3 मरले के प्लाट दे सकती है लेकिन प्रदेश सरकार व प्रशासन इस मामले में बेरुखी दिखा रहा है।

जाखनदादी ढाणी के लोग पिछले 23 दिन से एसडीएम कार्यालय के सामने धरने व भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है। जिससे साफ जाहिर है कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है।

एसडीएम कार्यालय के सामने दिए जा रहे बेमियादी धरने के दौरान लोगों को संबोधित करते वक्ता।

खबरें और भी हैं...