हेयर ड्रेसर सुसाइड मामले में पत्नी सहित चार नामजद
रतिया | पुलिस ने गांव सरदारेवाला निवासी हेयर ड्रेसर 25 वर्षीय जगसीर सिंह की मौत के मामले में उसके पिता हरदेव सिंह की शिकायत पर मृतक के सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपियों में मृतक की प|ी संदीप कौर, रताथेह निवासी महेंद्र कौर, मग्घर सिंह व सलेमगढ़ निवासी बेअंत सिंह शामिल हैं। मामले की जांच ब्राह्मणवाला चौकी प्रभारी जयवीर सिंह कर रहे हैं। बीते दिन जगसीर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक साथ लगते गांव नंगलढाणी में हेयर ड्रेसर की दुकान करता था। उसके पिता का आरोप है कि जगसीर सिंह को उसकी प|ी, सास, साला व साढू परेशान करते थे। दो दिन पहले भी उससे झगड़ा किया गया और उसे धमकाया गया। उसकी दुकान पर आकर भी उससे विवाद किया गया। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।