नेशनल मोमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम व पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले रतिया ब्लाक के सभी विभागों से नई पेंशन स्कीम पीडि़त कर्मचारियों की बैठक भगत नामदेव आईटीआई में बुलाई गई।
इस बैठक में शिक्षा विभाग, बिजली बोर्ड, हरियाणा रोडवेज के सैकंडों कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार जांडली ने की। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया व नई पेंशन स्कीम का विरोध जताया गया। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की कार्यकारिणी हेतु मलकीत सिंह, हरदीप राय, राधेश्याम, संजय गिरधर, निशा रानी, वीरपाल कलोठा, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, राजपाल व हरविंद्र सिंह का चयन किया गया। इसके अलावा बैठक में 27 मई को हिसार में सांसद दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपने के समय कर्मचारियों से बढ़चढ़ कर पहुंचने का आह्वान किया गया। ं