पीर की दरगाह पर कार्यक्रम
रतिया। टोहाना रोड स्थित पीर बाबा बुल्लाशाह की दरगाह पर वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेवादार सतनाम सिंह ने की।
इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा डेरा हजरत पीरबाबा बुल्लाशाह की दरगाह पर चादरें चढ़ाई और चिराग जलाकर मन्नतें मांगी। कार्यक्रम में पंजाबी की गायिका सुखरीत कौर व गायक काबुल ने धार्मिक व सांस्कृतिक गीत पेश किए।