बच्चे देश के भावी कर्णदार है इसलिए शुरूआती दौर में ही अध्यापक बच्चों को उत्साह से उन्हें पढ़ाना शुरू करें। ऐसा करने से बच्चों के लर्निंग शिक्षा में सुधार होगा तभी वे सक्षम बनेंगे। यह बात एसडीएम देवीलाल सिहाग ने शुक्रवार को सक्षम हरियाणा के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम, बीईओ रमेश दहिया सहित विभिन्न स्कूलों के प्राध्यापक व अध्यापक मौजूद थे। उन्होंने अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्कूलों में होने वाली अभिभावक-अध्यापक बैठक नियमित हो और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने बारे विचार-विमर्श किया जाए।