रतिया | जल संरक्षण संगठन एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव मढ़, फूलां व हड़ोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर संगठन के जिला संयोजक शर्माचंद लाली पहुंचे। जबकि अध्यक्षता हड़ोली के सरपंच गुलशन चौधरी ने की। भविष्य के लिए हमें पानी बचाना होगा। इस दौरान पानी बचाने की शपथ भी दिलाई गई। हड़ोली के सरपंच गुलशन चौधरी, फूलां के सरपंच हवा सिंह फगेडिय़ा ने कहा कि संगठन का यह अच्छा प्रयास है। पंचायतें भी इसमें सहयोग करेंगी।