पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायती विभाग ने कंवलगढ़ गांव में रास्तों से हटाया कब्जा

पंचायती विभाग ने कंवलगढ़ गांव में रास्तों से हटाया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कंवलगढ़ में पंचायती विभाग द्वारा शुक्रवार को पंचायती रास्ते से कब्जा हटाकर पंचायत के सुपुर्द कर दिया। कब्जा हटाने के लिए बीडीपीओ रविंद्र दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा से रास्ते से कब्जा हटा दिया। इस दौरान पंचायत विभाग के पटवारी उमेद सिंह, सरपंच मनजीत सिंह भी शामिल थे। सरपंच मनजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में कंवलगढ़ से तेलीवाड़ा व कंवलगढ़ से लांबा को जाने वाला को 33 फुट चौड़ा रास्ता जाता है। इस रास्ते पर गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने दो अलग-अलग रास्तों पर कब्जा किया हुआ था। उक्त लोगों ने रास्ते की जगह को अपने खेत में मिला रखा था, जिससे कंवलगढ़ से तेलीवाड़ा व गांव लांबा तक आने जाने का रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानियां हो रही थीं।

रतिया। गांव कंवलगढ़ में पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाते बीडीपीओ रविंद्र दलाल व पटवारी उमेद सिंह।

खबरें और भी हैं...