पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने बिजली समस्या के स्थाई समाधान की मांग उठाई

ग्रामीणों ने बिजली समस्या के स्थाई समाधान की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव रत्ताखेड़ा में बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के नए बने 33केवी सब स्टेशन में नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम समस्या का स्थायी समाधान करें। यदि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें सब स्टेशन में धरना शुरू करना पड़ेगा। सूचना मिलने पर सरपंच सुदेश पपला व बिजली निगम के जेई बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह, राजकुमार, रमेश कुमार, पप्पू, आत्मा राम, राधेश्याम, मंदीप, नरसी, नरोत्तम ने कहा कि बिजली निगम द्वारा महीनाभर पहले ही उनके गांव में 33केवी सब स्टेशन चालू किया गया है। पहले उनके गांव से निमड़ी से बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा कि जबसे गांव में सब स्टेशन चालू हुआ है, तब से गांव में बिजली संकट गहराया हुआ है। दिनभर बिजली गुल रहती है और यही हाल रात को रहता है। सब स्टेशन बनने के बाद उन्हें बिजली समस्या से निजात मिलने की उम्मीद थी। अब समस्या और ज्यादा गहरा गई है। सरपंच ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को लेकर पंचायत उच्चाधिकारियों से मिलेगी और समाधान करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...