बीएंडआर विभाग द्वारा फूलां से जांडवाला व नखाटिया से अहलीसदर की दो कच्ची सड़कों को दो करोड़ रुपये की लागत से पक्की की जाएंगी। इसको लेकर बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने दोनों सड़कों का जायजा भी लिया। मौजूदा समय में 12, 12 फुट चौड़ी हैं और कच्ची है। इन सड़कों को तारकोल व पत्थर डालकर पक्का किया जाएगा। गांव फूलां से जांडवाला सोत्तर तक बनने वाली सड़क की लंबाई 3 किलोमीटर है, जबकि चौड़ाई 12 फुट है।
अभी सड़क मिट्टी की है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च कर पक्का किया जाएगा। इसी प्रकार नखाटिया से गांव अहलीसदर तक पौने 2 किलोमीटर का मार्ग भी कच्चा है। इसे भी 70 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। दोनों सड़कें पत्थर डालकर तारकोल से बनाई जाएंगी। मौजूदा समय में रोड कच्चे होने के कारण जलभराव हो जाता है, जिससे वाहनों के आने जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है। ग्रामीण कई बार रोड पक्का करने की मांग कर चुके हैं।