पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवादित जगह किया जा रहा निर्माण, एसडीएम ने रुकवाया

विवादित जगह किया जा रहा निर्माण, एसडीएम ने रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया। नये बस स्टैंड के पीछे नपा की विवादित जगह पर निर्माण मामले में काम रूकवाने पहुंचे एसडीएम।

भास्कर न्यूज | रतिया

नये बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका की विवादित जगह पर निर्माण कार्य को लेकर कुछ पार्षदों ने एसडीएम देवी लाल सिहाग को शिकायत की। शिकायत मिलने पर एसडीएम देवी लाल सिहाग मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, एसआई दुलारा राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निर्माण के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है जबकि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को कब्जे में लिया है।

पार्षद हरजिंद्र सोनी, भूपेंद्र सैनी, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग गर्ग, कपिल सिंगला ने एसडीए को शिकायत दी कि नये बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका की जगह पर कुछ लोग नाजायज कब्जा कर रहे है। उक्त जगह को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। अभी तक किसी के पक्ष में फैसला नहीं हुआ और कोर्ट ने दोनों पक्षों पर निर्माण को लेकर रोक लगा रखी है। कुछ लोग गुपचुप तरीके से निर्माण कर रहे है। नगर पालिका इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। पिछले रविवार को भी निर्माण शुरू किया गया था। तब नगर पालिका ने पुलिस को शिकायत देकर निर्माण कार्य रोकने को कहा था। नगर पालिका अधिकारियों को कहना है था कि नये बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका की करोड़ों रुपयों की जमीन है। कुछ लोग निर्माण कर दुकानें बना रहे है।

खबरें और भी हैं...