रतिया | मॉडल टाउन स्थित श्रीपार्श्व पदमावती शक्तिधाम में दार्शनिक प्रभा महाराज व मननशीला जी महाराज के प्रेरणास्रोत से 21 से मई से श्रीमद् भागवत साप्ताहिक पीयूष गंगा कार्यक्रम शुरू होगा। प्रधान शाम लाल बांसल ने बताया कि कथा में कथावाचक महेश कृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। केशव शास्त्री मुख्य पुजारी होंगे। उन्होंने बताया कि कथा के पहले दिन 21 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी। उद्घाटन बिंटा गोयल करेंगे। श्रीभागवत पूजन उपदेश गर्ग करेंगे। आद्याशक्ति पार्वती मैया की मूर्ति स्थापना समाजसेवी विनोद मोदी करेंगे। ध्वजारोहण मोहन लाल गर्ग करेंगे। विशेष आरती प्रह्लाद मित्तल करेंगे। कंजक पूजन साधु राम बांसल व माता का भोग व आरती प्रदीप बांसल करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 को पार्वती माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।