पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक मामले में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

कर्नाटक मामले में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया। भगत सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज | रतिया

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को भगत सिंह चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इससे पहले कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण लेगा ने की। जिला प्रधान कृष्ण लेगा, जिला पार्षद बीबो इंदौरा, धर्मबीर गुज्जर, हलका प्रधान संजय लालवास, अंग्रेज कौर, दर्शन सिंह, सतबीर सेठी, नवप्रीत चहल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा द्वारा जबरदस्ती सरकार बनाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कर्नाटक में सभी नियमों को ताक पर रख दिया, जबकि नियमानुसार कांग्रेस को मौका मिलना चाहिए था। कांग्रेस के साथ जदस का समर्थन भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में शासन का ख्वाब देख रही है, लेकिन आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपनी हैसियत का पता चल जाएगा। कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रधानमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर भगत सिंह चौक में पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

खबरें और भी हैं...