रतिया | टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी में डेरा हजरत पीरबाबा बुल्लेशाह की दरगाह पर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। सेवादार सतनाम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब की प्रसिद्ध गायिका सुखरीत कौर व काबुल सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस मौके पर पीर की महिमा का गुणगान भी किया जाएगा।