पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद किया

दुकान से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने गांव महमदकी निवासी चिरंजी लाल की शिकायत पर वार्ड नंबर 12 निवासी गुरदीप सिंह के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर उसकी निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। आरोपी से चोरी में इस्तेमाल किया उसका बाइक भी बरामद किया है। आरोपी को गुरुवार को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अशोक मान की कोर्ट में पेश किया।

आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में महमदकी निवासी चिरंजी लाल ने कहा कि गांव में उसकी किरयाना की दुकान है। बीती 15 व 16 मई की रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा लिया। सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी की घटना बारे पता चला।

उसने इस मामले में रतिया के वार्ड-12 निवासी गुरदीप सिंह पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुआ सिलेंडर बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...