पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम ने नपा से की जवाब तलबी

इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम ने नपा से की जवाब-तलबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना रोड पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण मामले में एसडीएम देवीलाल सिहाग ने नगर पालिका से जवाब मांगा है। नगर पालिका द्वारा रिपोर्ट देने के बाद मामले की जांच होगी। एसडीएम ने इस मामले में नगर पालिका को बुधवार को पक्ष रखने के लिए बुलाया है।

मामले को लेकर वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि बजरंग गर्ग ने बीती 6 मई को एसडीएम देवीलाल सिहाग को शिकायत की थी कि टोहाना रोड पर नगरपालिका ने आयशर पंप से किसान धर्मकांटा तक सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग सड़क पास की थी। आरोप है कि ठेकेदार ने कुछ जगह पर ही रोड का निर्माण किया, जबकि काफी हिस्से को खाली छोड़ दिया। नगर पालिका ने बीती 12 मार्च को ठेकेदार को इस काम की पांच लाख रुपये की पेमेंट भी कर दी।

टोहाना रोड पर वह रोड जिसकी एसडीएम ने नपा से रिपोर्ट मांगी है।

गड़बड़ी मिलने पर की जाएगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएम देवी लाल सिहाग ने कहा कि वार्ड 16 निवासी बजरंग गर्ग ने सड़क निर्माण मामले में शिकायत की है। नगर पालिका से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद योग्य से जांच करवाई जाएगी। गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई भी होगी।

सड़क की बदहाली की सीएम को भेजी शिकायत

भूना | सिंथला से नाढोड़ी लिंक सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण आमजन को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उपरोक्त सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी दूभर बना हुआ है। सड़क के बीचों बीच गहरे गड्ढे होने के कारण निजी स्कूल की बसें पलटने से बड़ा हादसा होते होते बची हैं। सिंथला निवासी राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार कंबोज, धर्मपाल, राजबीर सिंह, मान सिंह, हवा सिंह आदि ने बताया कि सिंथला से नाढोड़ी 5 किलोमीटर लंबा मार्ग मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कई वर्ष पहले बनाया गया था। जिस पर कोई भी मरम्मत नहीं की गई। इसलिए सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और जगह-जगह से टूटी हुई है। इसलिए लोगों ने सड़क निर्माण के लिए दर्जनों बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भी की।

खबरें और भी हैं...