पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूड कार्निवल में साक्षी कटारिया प्रथम

फूड कार्निवल में साक्षी कटारिया प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | इंपीरियल ग्लोबल स्कूल में फूड कार्निवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की माताओं ने उनके पसंद के व्यंजन बनाए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका बच्चों ने स्वयं निभाई। मंच संचालन की भूमिका कॉर्डिनेटर मोनिका कटारिया ने निभाई। बच्चों द्वारा कविता मेरी तकदीर में एक भी गम न होता, अगर तकदीर लिखने का हक मेरी मां को होता सुनाई। इस मौके पर नाटक कोरियोग्राफी भी पेश की जिसमें उन्होंने सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। फूड कार्निवल प्रतियोगिता में साक्षी कटारिया, रिंपी रानी व सुमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली माताओं को प्राचार्या सीमा मक्कड़ द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चेयरमैन धर्मपाल गिल्होत्रा ने आए हुए अभिभावकगणों का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...